फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman dies after being hit by dumper

Bhadohi News: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by dumper
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर बार्डर के पास छितौना गांव में रविवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा मचाया। महिला जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के पटौला की रहने वाली थी।
विज्ञापन

जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के पटौला गांव निवासी रीता देवी (35) परिवार के एक लड़के के साथ रविवार को भदोही के अई सोनकर की गांव आई थी। देर शाम वह युवक के साथ बाइक पर बैठ कर वापस घर जा रही थी। अभी वह कोतवाली के छितौना गांव के पास पहुंची ही थी कि एक डंपर से पास लेने के चक्कर में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह डंपर के चक्के के नीचे आई गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर डंपर चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस बीच सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक को हिरासत में लेते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार्डर इलाके में तमाम वाहन मिट्टी के अवैध खनन में लगे हुए हैं। एक तरफ संकरी रोड और दूसरी तरफ रात के अंधेरे में इस तरह के वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed