फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wishing for the long life of the Prime Minister by donating blood

रक्तदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना

Sat, 17 Sep 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Wishing for the long life of the Prime Minister by donating blood
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में उपस्थित सीएमओ के साथ भाजपा जन - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला चिकित्सालय में मेगा रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया। जिला पंचायत सभागार में पीएम के जीवन पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सांसद रमेश चंद बिंद ने किया। ज्ञानपुर के विधायक विपुल दुबे ने रक्तदान कर ऐसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर के शामिल होने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और माय होम इंडिया की ओर से आयोजित शिविर में 29 यूनिट रक्तदान किया गया। औराई सीएचसी पर शिविर का शुभारंभ विधायक दीनानाथ भाष्कर ने किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, अधीक्षक डॉ अंबरीस सिंह, सभासद आजाद शुक्ला, सभासद रंजीत गुप्ता, आनंद सोनी, सीएमएस राजेंद्र कुमार, अरविंद भट्टाचार्य, प्रदीप सिंह, प्रदीप मौर्या, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ सांसद ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के विकास के लिए चिंतित है। इसलिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ भानु प्रताप सिंह आदि रहे। गोपीगंज में प्रदर्शनी कार्यक्रम में ज्ञानेश्वर अग्रवाल, चेयरमैन पहलाद दास गुप्ता, ईओ अमिता सिंह रहीं। जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुंदरवन कटेवना में 72 घंटे तक चलने वाला हवन शुरू हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन शनिवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजकीय एमबीएस अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में रोगियों को फल बांटा और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जीवन दीप हास्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके चक ने करते हुए कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हैं। सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए रक्तदान शिविर से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। किसी के एक युनिट रक्त से किसी की जान बच सकती है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। अस्पताल के निदेशक डा.एके गुप्ता ने कहा कि पीएम ने जो न्यु इंडिया का सपना देखा है वह स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाकर ही सच होगा। इसमे ब्लड बैंकों और रक्तदान शिविरों का अहम योगदान होगा। उन्होने बताया कि 20 युनिट रक्त संग्रह हुआ। इस मौके पर अस्पताल पहुंचे भाजपा नेताओं ने मरीजों को फल बांटे और भारत को न्यु इंडिया बनाने का संकल्प लिया। अस्पताल की ओर से डा.शालिनी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सत्यशील जायसवाल, विनीत बरनवाल, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, शिवशंकर यादव, गिरधारी जायसवाल, लवकेश सिंह, जेएन यादव, राजीव सिंह, सौरभ यादव, राजन, उमाशंकर पाल आदि रहे। घोसिया। नगर पंचायत घोसिया में प्रधानमंत्री का 72वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि चेयमैन रजिया नुमान ने कहा कि सर्वसमाज की हिफाजत और जनकल्याणकारी योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगदान कोई नहीं भुला पाएगा। प्रधानमंत्री अपने सिद्धांत को लक्ष्य मानकर कार्य करते हैं देश को तरक्कीवान बनाने में एक मिसाल दी है। इस नुमान अहमद ने लोगों में मिठाई बांटकर दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर ईओ डॉ.महेंद्र, चंद्रमा मिश्रा, संजय मिश्रा, रूखसार अहमद, संजय साहू, हलीम अहमद, चुन्ने अली, लल्ला अली, अकलिम अहमद, इंसान अली, गुलजार अली, ताहिर अली, पप्पू शर्मा सहित सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed