फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winds blowing at a speed of 10 km increased the chill

Bhadohi News: 10 किमी की गति से चलीं हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई

Thu, 13 Nov 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Winds blowing at a speed of 10 km increased the chill
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी है। बुधवार को फिर मौसम परिवर्तित होने से गलन का अहसास हुआ। दिनभर धूप खिली रही लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल दिखने लगे। रात आठ बजे के बाद हल्की कोहरे की चादर तनने लगी। इससे राहगीरों को सफर करने में दिक्कतें हुईं। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलन से गलन में इजाफा हुआ। जिले में बुधवार को मौसम बदलने से तापमान में मामूली कमी आई। पछुआ हवा चलने से गलन का अहसास होने लगा है। शाम होते ही कोहरा भी दिखने लगा है। ठंड के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। इन दिनों ठंड में वृद्धि हुई है। ग्रामीण अंचल के बाजार में आठ बजे के बाद सन्नाटा दिखने लगता है। इक्का-दुक्का दुकानें खुली नजर आती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने और पछुआ हवा गतिशील होने के चलते मौसम बदला है। बुधवार दिन का पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही रात का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि आगामी दिनों में तापमान में दो डिग्री की कमी आएगी। इसके अलावा गलन में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सजगता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed