फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wind increases with light clouds

हल्के बादलों संग हवाओं ने बढ़ाई गलन

Tue, 29 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wind increases with light clouds
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादलों संग पछुआ गलन भरी हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। बादलों से आंख मिचौली के बीच धूप निकला, लेकिन वह भी राहत नहीं दे सका। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

महीने के शुरू से पड़ रही ठंड कम नहीं हो रही है। 10 दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी भागों में दिख रहा है। लगातर चल रही पछुआ हवाओं से गलन से लोग परेशान है। हर रोज की तरह मंगलवार को भी दिन में धूप तो निकली, लेकिन गलन में कोई कमी नहीं आई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के साथ ही छतों पर धूप सेंकते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि मंगलवार को दिन में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के जारी एडवाइजरी के पूर्वानुमान के अनुसार हवाओं की दिशा पछुआ और बर्फीली रहने से कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। अभी आगे भी ठंड और गलन कायम रहने का आसार बना हुआ है। आलम यह है कि शाम सात से आठ बजते-बजते बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ठंड बढ़ने के बाद भी सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल सका है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed