{"_id":"6768627757ece9f2050061d4","slug":"will-get-freedom-from-borrowed-building-agriculture-defense-unit-building-ready-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120391-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: उधारी के भवन से मिलेगी मुक्ति, कृषि रक्षा इकाई भवन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: उधारी के भवन से मिलेगी मुक्ति, कृषि रक्षा इकाई भवन तैयार
विज्ञापन
उधारी के भवन में चल रहा जिला कृषि रक्षा अधिकारी का जल्द ही खुद का भवन होगा।
76.11 लाख की लागत से घरांव स्थित कृषि भवन के समीप कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग और आरओ न लगने से अभी हैंडओवर नहीं हो सका है। नए साल में इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है।
करीब तीन दशक पूर्व वाराणसी से कटकर भदोही अलग जिला बना।
कलेक्ट्रेट, विकास भवन, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अधिकतर विभागों के खुद के भवन बन गए। लेकिन अब भी बड़ी संख्या में सरकारी कार्यालय या तो उधारी या किराये के कमरों में ही चल रहे हैं।
उप संभागीय कृषि अधिकारी घरांव कार्यालय में अभी तक जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और उप निदेशक कृषि के कार्यालय हैं। कमरों की संख्या कम होने से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के कामकाज में परेशानी होती है। 2022 में विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत मिली।
घरांव स्थित कार्यालय के पीछे कृषि रक्षा विभाग का भवन और कार्यालय बनकर तैयार है। इसके निर्माण पर 76.11 लाख रुपये खर्च किए गए। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड ने भवन को बना दिया है। हालांकि कुछ छोटे कार्य बाकी हैं, जिस कारण अभी तक भवन हैंडओवर नहीं हो सका है।
विज्ञापन
कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि घरांव में भवन करीब तैयार हो चुका है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग और आरओ की सुविधा अभी नहीं हो सकी है।
इसलिए हैंडओवर नहीं लिया गया है। उम्मीद है कि मकर संक्राति के बाद भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा।