फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weaver dies due to electric shock while weaving carpet

Bhadohi News: कालीन बुनाई करते समय करंट लगने से बुनकर की मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Weaver dies due to electric shock while weaving carpet
मृतक हंसराज यादव। फाइल फोटो
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर गांव में शुक्रवार को सुबह टफ्टेड मशीन पर कालीन बुनाई करते समय करंट लगने से एक बुनकर की मौत हो गई। वह भोर में उठकर कालीन की बुनाई कर रहा था। इस बीच मशीन में अचानक करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से बुनकर की मौके पर ही मौत हो गई। लालानगर गांव निवासी हंसराज यादव उर्फ गुल्ली (24) कालीन बुनाई कर परिवार की आजीविका चलाता था। इसके अलावा दिन में वह कुछ अन्य कार्य करता था। हर रोज भोर में ही उठकर वह बिजली से चलने वाली टफ्टेड मशीन पर कालीन बुनाई करता था। शुक्रवार को भी वह भोर में मशीन पर बुनाई करने के लिए उठा। बताया जा रहा है कि वह मशीन चालू कर कुछ देर ही बुनाई कर पाया था कि अचानक मशीन में करंट उतर गया और वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बिजली आपूर्ति बंद कर शव को मशीन से अलग किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। गोपीगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंसराज की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। गांव में भी युवक की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने आश्रित परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed