फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water everywhere due to rain

झमाझम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी

Thu, 17 Jun 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Water everywhere due to rain
जिले में मानसून की बारिश तेज हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुई पूरे दिन होती रही। बारिश से शहर से लेकर देहात तक पानी-पानी नजर आने लगा। जल निकासी की सुविधा न होने से सड़के जहां तालाब बन गई, वहीं मोहल्लों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को मेघ जमकर बरसे। सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की फुहारों से खेत-खलिहान लबालब भर गए। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, औराई, गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, महराजगंज, चौरी, बाबूसराय, सीतामढ़ी समेत अन्य क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। इससे खेतों में धान लगाने जैसा पानी दिखने लगा है। बारिश से धान की नर्सरी जहां तेजी से विकसित हो रही है। वहीं सब्जी की फसल चौपट हो गई। नेनुआ, भिंडी, कोहड़ा, लौकी समेत अन्य फसलें बारिश के कारण सड़ गई। बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। नौकरीपेशा से लेकर व्यापारी वर्ग के लोग भी घरों में कैद रहे। दोपहर बाद बारिश थमी तो लोग गंतव्य को निकले। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि बारिश से सब्जी की फसल को नुकसान होगा जबकि धान की नर्सरी के लिए फायदेेमंद। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मौसम अभी मेहरबान रहेगा। आने वाले दिनों में भी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed