{"_id":"62d5a5f9bf5f0d16f25b32e1","slug":"villagers-demonstrated-against-undeclared-power-cuts-bhadohi-news-vns664602034","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/ऊंज। वहिदानगर उपकेंद्र के अकोढ़ा फीडर पर अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को रोही चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग नगर में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं कर रहा। रखरखाव पर भी ध्यान नहीं देने से आए दिन जर्जर तार टूट रहे। बिजली उपकरण पुराने होने से शार्टसर्किट होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। ओवरलोड के कारण मुख्य लाइन को ठप कर देना आदत सी बन चुकी है। फाल्ट में सुधार होता है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
वितरण डिविजन प्रथम और द्वितीय अंतर्गत लगभग दो लाख उपभोक्ताओं के लिए 25 से अधिक उपकेंद्र और डेढ़ सौ से अधिक फीडर संचालित होते हैं। बारिश न होने के कारण आपूर्ति की मांग इन दिनों बढ़ गई है। लगभग एक दशक से उपकरणों के नहीं बदलने के चलते जर्जर हो गए हैं। आपूर्ति के समय किसी भी क्षेत्र में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। गत चार दिनों से नगर मुख्यालय भी कटौती से त्रस्त है। लोगों की शिकायत के बावजूद विभाग जर्जर तारों और उपकरणों को नहीं बदल रहा है। इससे आए दिन फाल्ट बना रहता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कुटीर उद्योग सहित सिंचाई का कार्य बाधित हो रहा है। आटा चक्की का काम करने वाले लोग परेशान हैं। चौरी के प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र तिवारी, रामसागर पाठक, हितेश पाठक, जगदीश चौबे, इंद्रजीत मिश्र, दानपाल सिंह आदि रहे। इसी तरह चौरी बाजार, रोटहा, मानिकपुर, परषोत्तमपुर, रबेली, हरिचंदनपुर, अमवा, मई, धनापुर, बहरी आदि गांवों में एक सप्ताह से आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि गर्मी में वि द्युत की मांग बढ़ने से यह समस्या आ रही है। बारिश होते रहने से समस्या नहीं आएगी। फाल्ट में सुधार और जर्जर उपकरणों के बदलवाने का कार्य भी कराया जा रहा है।