फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vigilance is necessary to prevent communicable diseases

संचारी रोग से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

Sat, 02 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is necessary to prevent communicable diseases
नियंत्रण अभियान का शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आगाज किया। कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सतर्कता से संचारी रोग से बचा जा सकता है। साफ-सफाई इसमें सबसे महत्वपूर्ण है। मच्छरजनित बीमारी से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम संग सीडीओ भानु प्रताप सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संकल्प लिया कि जिले को संचारी रोग से मुक्त किया जाएगा। गांव, शहर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि संचारी रोग हमारे गांव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को आर्थिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकता है। यदि व्यक्ति बुखार से पीड़ित होगे तो उसके परिवार को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने की जरूरत है। सीडीओ ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलेगा। जिसमें 15 जुलाई तक संचारी और 16 जुलाई से संचारी संग दस्तक अभियान भी चालू होगा। 16 जुलाई से आशा बहुएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। लोगों को बताया जाएगा कि वे मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवायें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छररोधी उपाय अपनाएं, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखें, पूरी बांह वाली कमीज पैंट और मोजे पहने, घर और कार्य स्थल के आप-पास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली कर सुखाए, गड्ढों में जहां पानी इकट्ठा हो उसे मिट्टी से भर दें। खुले में शौच न करें और नियमित शौचालय का प्रयोग करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल आदि रहे। अभोली ब्लॉक के सीएचसी भानीपुर में प्रभारी अधीक्षक डॉ. परवेज आलम के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण की जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर संजीत शुक्ला, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश बिंद, महेश बिंद, जितेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, सविता देवी आदि रहीं। सुरियावां सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ. दीपक मिश्रा, अरविंद कुमार, धीरज, ईश्वर चंद्र वर्मा, रामशरण प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed