{"_id":"b4a8f698fa62f83d44eb8a27a0bf1ee5","slug":"victory-of-truth-over-untruth-glitzy-money-vijayadashmee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असत्य पर सत्य की जीत, धूमधाम से मनी विजयादशमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असत्य पर सत्य की जीत, धूमधाम से मनी विजयादशमी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
पिछले एक पखवारे से चल रही रामलीला ज्यादातार स्थानों पर समाप्त हो गयी। जगह-जगह आयोजित मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। राम-रावण युद्ध के बाद लंकाधिपति रावण का वध श्रीराम के हाथों होते ही बृहस्पतिवार को जय श्रीराम के नारों से क्षेत्र गूंजायमान हो गया।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी जिले भर में धूमधाम से मनाया गया।
गोपीगंज, ज्ञानपुर, जंगीगंज, अभोली, सुरियावां, मोढ़, औराई, बाबूसराय, महराजगंज, चौरी इलाकों में विजयदशमी की धूम रही। दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में विजदशमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया।
दुर्गागंज बाजार में मेले का आयोजन किया। जिसमें बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में दशहरा महापर्व धूम-धाम से मनाया गया।
विज्ञापन
दशहरा पर्व पर कटरा, डीघ, बनकट, कलातुलसी गांव में राम-रावण युद्ध देखने को मिला। रावण वध के साथ ही जयश्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।
इस दौरान आयोजित दशहरा मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। खमरिया संवाददाता के अनुसार, विजयदशमी का पर्व नगर सहित आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला कमेटी के दीनानाथ बरनवाल ने मेला संपन्न होने पर प्रशासन को धन्यवाद दिया। ऊंज संवाददाता के अनुसार, असत्य पर सत्य के विजय का पर्व विजयदशमी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। नवधन, कुरमैचा, बिछिया, सुधवैं, रोही, पूरेभान सहित कई गांवो में विजयदशमी का मेला आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग शामिल हुए।
सुरेश उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।