फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   VHP's demonstration against the construction of religious place

Bhadohi News: धर्म स्थल निर्माण के विरोध में विहिप का प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
VHP's demonstration against the construction of religious place
अभोली ब्लाॅक के जोधापुर गांव में अवैध धर्म स्थल निर्माण का मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकताओं और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन धर्म स्थल के सामने प्रदर्शन किया। डीएम से मामले की जांच कराने की मांग किया। कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विहिप के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व पुलिस ने शिकायत के बाद पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया, मगर कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उक्त प्रकरण में अभी तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। उक्त धर्म स्थल के निर्माण को लेकर गांव में अब भी गहमागहमी का माहौल है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री राजेश चंद्र दुबे ने बताया कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में बगैर परमिशन के मस्जिद निर्माण होना निंदनीय है। आरोप लगाया कि इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर अविलंब निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीराम यादव, राज यादव, रमाशंकर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed