फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Verification work incomplete, DM sought clarification from DSO

सत्यापन कार्य अधूरा,डीएम ने डीएसओ से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Verification work incomplete, DM sought clarification from DSO
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपूर्ति विभाग की बैठक में डीएसओ सीमा सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। हिदायत दिया है कि कार्यप्रणाली में सुधार न आने पर आरओ, एआरओ, आपूर्ति निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। मामला यह सामने आया है कि ग्रामीण क्षेत्र में राशनकार्ड का लक्ष्य 79 फीसद गत माह ही पूरा होने और नगरीय क्षेत्र का दो प्वाइंट शेष रहने के कारण विभाग यूनिट को बढ़ाने, नए राशन कार्ड बनाने में पसीना छोड़ रहा है। अब तक अंत्योदय के 38266, पात्र गृहस्थी के साढ़े तीन लाख कार्डधारक सशुल्क और नि:शुल्क राशन का लाभ ले रहे हैं। भदोही तहसील अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के लाभार्थियों का कार्ड न बनने, प्रतिदिन सदर तहसील कार्यालय में यूनिट बढ़ाने को लेकर कार्डधारकों की लंबी लाइन से विभागीय कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। चार माह पूर्व सेक्रेटरी और लेखपालों को गांव-गांव में तैनात कर राशन कार्ड सत्यापन का निर्देश दिया गया लेकिन 20 फीसद भी रिपोर्ट नहीं आ सकी। अंत्योदय के 30 फीसद लाभार्थी मानक की अनदेखी कर प्रति माह राशन, चीनी का लाभ लेकर गरीबों का हक डकार रहे हैं। राशन वितरण के समय नोडल की अनुपस्थिति का भी मामला सुर्खियों में रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाक अधिकारी प्रति माह कोटे की दुकानों पर नोडल उपस्थिति, आरओ, एआरओ घटतौली और पात्रता की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। सत्यापन कार्य में तेजी लाकर छूट पात्र लाभार्थियों को लाभ देने में सक्रियता न दिखाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएसओ सीमा सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शिवनारायण, विपणन अधिकारी एसके मिश्रा, आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed