{"_id":"6b0c774961d8f777780b80e8","slug":"16-centres-set-up-for-pcs-prelims-7488-candidates-to-appear-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-152137-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीसीएस प्री के लिए बनाए 16 केंद्र, 7488 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीसीएस प्री के लिए बनाए 16 केंद्र, 7488 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिले में छह दिसंबर को 16 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 7488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
यूपी पीसीएस प्री जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक होगी।
दूसरी पाली दोपहर बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों को 16 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रति पाली प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कहा कि परीक्षा से 45 मिनट पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।