फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Varanasi-Dehradun Janata Express will be canceled today

Bhadohi News: आज निरस्त रहेगी वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस

Mon, 23 Dec 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Dehradun Janata Express will be canceled today
बढ़े ठंड के आलम में भदोही-जंघई रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें व्यापक रूप से प्राभावित हुई हैं। वाराणसी से देहरादून को जाने वाली 15119 जनता एक्सप्रेस सोमवार 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। रूट की दो से तीन ट्रेनें प्रतिदिन किसी न किसी कारणों से निरस्त हो रही है। इससे रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस 21 और 22 दिसंबर को निरस्त रही। इसी प्रकार से नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली 15128 केवी एक्सप्रेस भी रविवार को निरस्त रहने से नहीं आई। दूसरी ओर 15017 एलटीटी से गोरखपुर को जाने वाली पिछले दस दिन से छिवकी से ही डायवर्ट करके चलाई जा रही है। जिससे भदोही के यात्रियों को इस ट्रेन की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि वाराणसी से देहरादून को जाने वाली 15119 जनता एक्सप्रेस सोमवार, 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी, जबकि ये ट्रेन 21 दिसंबर को भी निरस्त रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed