फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi defeated Aligarh by 36-0, Meerut won by 21-0 in the girls category

बास्केटबॉल: वाराणसी ने अलीगढ़ को 36-0 से हराया, बालिका वर्ग में 21-0 से मेरठ जीती; खेल की अन्य खबरें

Sun, 07 Sep 2025 02:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 02:28 AM IST
सार

वाराणसी के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। यहां कई स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मान दिया गया। 

विज्ञापन
Varanasi defeated Aligarh by 36-0, Meerut won by 21-0 in the girls category
प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69वीं प्रदेशस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को वरुणा क्षेत्र के एक स्कूल में हुआ। अंडर-19 के मुकाबले में वाराणसी ने अलीगढ़ को 36-0 से हराया। वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग में मेरठ, मुरादाबाद को 21-0 से हराकर विजेता बनी। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 14 मंडलों के 36-36 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें पहले दिन हुए  विभिन्न वर्गों में बालक वर्ग में 15 वहीं बालिका वर्ग में 4 मुकाबले हुए। बालक वर्ग के अंडर 14 में वाराणसी ने मिर्जापुर को 24-2 से हराया। वहीं अंडर 17 में कानपुर को 32-1 से हराकर जीत हासिल की। अंडर 14 वर्ग मेरठ ने प्रयागराज को 21-0, लखनऊ ने आगरा को 19-07, मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 17-0, मेरठ ने कानपुर को 29-04, मेरठ ने  मुरादाबाद  को 36-06 से हराया। 
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर ने आगरा को 28-2, लखनऊ ने बरेली को 23-3 से हराया। इसके अलावा लालपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग में अंडर 14 बालिका वर्ग में मेरठ 21-0 से जीती। वहीं अलीगढ़ ने प्रयागराज को 27-17, मेरठ ने मुरादाबाद को 42-06  गोरखपुर ने मुरादाबाद को 35-01 से हराकर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय टीम में चयन के लिए 30 खिलाड़ी कर रहे तैयारी
मंडलीय बालक कबड्डी टीम में शामिल होने के लिए परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 30 खिलाड़ी रोज चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं। कोच डॉ. पंकज पाल ने बताया कि खिलाड़ियों की स्पीड और स्टेमिना पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सभी को शटल रनिंग कराई जा रही है। कबड्डी में तेज मूवमेंट और प्रतिक्रिया बहुत जरूरी होती है। 

उन्होंने कहा कि ताकत के साथ गति और चुस्ती से ही खिलाड़ी मैच में बढ़त बना सकते हैं। बताया कि खिलाड़ियों को रेड, डिफेंस, बोनस पॉइंट, सुपर टैकल, जैसी तकनीकों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद वाराणसी मंडल की अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। कोच ने कहा कि चयनित होने वाले खिलाड़ी मंडल के साथ ही प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 

नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें
ओडिशा में 5 दिनों तक इंडिया टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप में पूर्वांचल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 11 से 14 सितंबर तक होने वाली चैंपियनशिप में 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी करेंगे।

विजेता टीम को 2 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पूर्वांचल की टीमें 9 सितंबर को रवाना होंगी। दोनों टीमों की कमान कोच धनेश्वर साहनी संभालेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पहले भी बिहार, हिमाचल और गोवा में जाकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। 

दर्शकों में उत्साह

यूपी टीम के कप्तान सुंदरपुर के उज्जवल विश्वकर्मा, उपकप्तान राज वर्मा हैं। टीम में आशीष यादव, गोलू, अरमान, अमन राव, पंकज तिवारी, विशाल, यश सैनी, नयन, अफजल, अंशु, अंकित और अर्पित शामिल हैं। वहीं पूर्वांचल की टीम की कमान बीएचयू के छात्र आयुष मौर्य को दी गई है। उपकप्तान शिवा के अलावा साहिल, कौशल, अभिषेक, विवेक सैनी, चंदू, सोनकर, आदित्य यादव, रमन, अंश, आदर्श, अमन, शाश्वत और बाबू साहनी भी टीम में शामिल हैं। 

मुख्य कोच धनेश्वर साहनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल दोनों टीमें इस बार शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ियों ने कड़ा मेहनत और अभ्यास किया है। जिससे उम्मीद है कि वे इस चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस आयोजन से  खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यह टूर्नामेंट राज्यों के बीच खेल भावना और भाईचारे को भी बढ़ाएगा।

चैंपियनशिप में रितु ने किए सर्वाधिक गोल
वाराणसी। छत्तीसगढ़ में हुई ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बरेका फुटबाॅल नर्सरी की रितु कनौजिया और सानिया पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यूपी की टीम में शामिल दोनों खिलाड़ियों का शनिवार को लौटने पर स्वागत किया गया। रितु कनौजिया ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 8 गोल किए। फुटबॉल सचिव विजय सिंह दुर्गाप्रसाद ने दोनों को बधाई दी। 

टीम विवेक सिंह 3-2 से जीती
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। टीम विवेक सिंह और टीम मोहम्मद शाहिद के बीच हुए मुकाबले में विवेक सिंह की टीम ने मोहम्मद शाहिद की टीम को 3–2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed