फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Tarannum join congress after samajwadi party cut ticket

UP Nikay Chunav: अंतिम समय में टिकट कटा तो सपा छोड़ कांग्रेस में पहुंची तरन्नुम, भदोही में चढ़ा सियासी पारा

Mon, 24 Apr 2023 01:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 01:54 PM IST
सार

भदोही नगर पालिका से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही तरन्नुम आरा का टिकट अंतिम दिन काट दिया गया। इससे नाराज तरन्नुम ने अपने समर्थकों संग कांग्रेस का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Tarannum join congress after samajwadi party cut ticket
सपा छोड़ कांग्रेस में पहुंची तरन्नुम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथ को आया, लेकिन मुंह नहीं लगा....भदोही नगर पालिका से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही तरन्नुम आरा के ऊपर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। चार दिन पहले ही सपा जिलाध्यक्ष ने बकायदा प्रेसवार्ता कर उन्हें सपा प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन उनका टिकट काट कर कांति देवी को दे दिया गया।

विज्ञापन


इससे नाराज तरन्नुम आरा ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह कांग्रेस की टिकट पर नगर पालिका का चुनाव भी लड़ेंगी। भदोही जिले में टिकट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के अंदरखाने घमासान मचा है। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बीते दिनों भदोही, गोपीगंज नगर पालिका के अलावा ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार और खमरिया के प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

विज्ञापन

खमरिया की स्थिति और भी विकट

इधर टिकट की घोषणा हुई उधर पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उठने लगे। भदोही के अलावा खमरिया नगर पंचायत में भी यही हाल रहा। काफी जद्दोजदह के बाद अंततः तरन्नुम आरा का टिकट काटकर कांति देवी को दे दिया गया। टिकट कटने से नाराज तरन्नुम आरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के टिकट पर वे भदोही नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा ने निषाद पार्टी को सौंपी सोनभद्र की बहुचर्चित चोपन सीट, उस्मान को मिला टिकट

Trending Videos

दूसरी तरफ खमरिया की स्थिति और भी विकट बनी हुई है। यहां तीन-तीन प्रत्याशी खुद को सपा का टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार राम संजीवन मौर्य को सपा का टिकट मिला है। दूसरी तरफ नंदलाल मौर्य भी टिकट मिलने का दावा करते हुए प्रपत्र दिखा रहे हैं।

अभी दो प्रत्याशियों को लेकर खींचतान चल ही रहा था कि रविवार देर शाम हाजी महमूद ने सपा का टिकट मिलने का दावा करते हुए नामांकन दाखिल किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि भदोही नगर पालिका से सपा का टिकट कटा है, लेकिन खमरिया के संबंध में उन्हें ऊपर से कुछ भी आदेश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed