फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Nikay Chunav 2023 BJP gave Sonbhadra famous Chopan seat to Nishad Party

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा ने निषाद पार्टी को सौंपी सोनभद्र की बहुचर्चित चोपन सीट, उस्मान को मिला टिकट

Mon, 24 Apr 2023 10:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 10:41 AM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। सोनभद्र जिले की 10 निकायों में से नौ पर रविवार शाम भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसी सूची में पार्टी नेतृत्व ने चोपन की सीट निषाद पार्टी को सौंपने का जिक्र भी किया था। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 BJP gave Sonbhadra famous Chopan seat to Nishad Party
उस्मान अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले की बहुचर्चित चोपन नगर पंचायत के चुनाव में रोमांच बढ़ता जा रहा है। भाजपा की ओर से सीट गठबंधन के सहयोगी निषाद पार्टी को सौंपे जाने के बाद प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। निषाद पार्टी ने इस अनारक्षित सीट से उस्मान अली को प्रत्याशी बनाया है। उस्मान निवर्तमान चेयरमैन फरीदा बेगम के देवर हैं।

विज्ञापन


उनके भाई इम्तियाज अहमद भी चोपन से दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। बाद में उनकी हत्या हो गई थी। निषाद पार्टी से प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा के अंदरखाने में इस पर मंथन शुरू हो गया है। चोपन से अब तक सपा, बसपा ने भी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सोमवार को ही नामांकन का अंतिम दिन भी है।

विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी सरमर्गी  तेज

सोनभद्र जिले की 10 निकायों में से नौ पर रविवार शाम भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसी सूची में पार्टी नेतृत्व ने चोपन की सीट निषाद पार्टी को सौंपने का जिक्र भी किया था। इसके बाद से ही निषाद पार्टी से टिकट के लिए दावेदार सक्रिय हुए थे। सोमवार सुबह पार्टी ने उस्मान अली को टिकट देकर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; पिपरी नगर पंचायत ...एक वोट से हुई हार-जीत तो सबसे बड़ी जीत भी मिली

उस्मान के बड़े भाई इम्तियाज अहमद वर्ष 2017 में चेयरमैन का चुनाव जीते थे। इसके करीब एक साल बाद ही उनकी हत्या हो गई थी। उप चुनाव में उनकी पत्नी फरीदा बेगम को जीत मिली थी। उस्मान जनके प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी सरमर्गी भी तेज हो गई है। टिकट के लिए पार्टी में कतार लगाए अन्य दावेदार मायूस होकर बगावती सुर अपनाने लगे हैं। हालांकि पार्टी नेताओं का दावा है कि सभी कार्यकर्ता नेतृत्व के फैसले के साथ है। एकजुट होकर सभी निकायों के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में लगेंगे।

सपा के बाद भाजपा ने भी छोड़ी सीट

UP Nikay Chunav 2023 BJP gave Sonbhadra famous Chopan seat to Nishad Party
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

चोपन नगर पंचायत के साथ गजब संयोग है। पहले यहां सीट के आरक्षण को लेकर घमासान हुआ तो अब टिकट को लेकर प्रमुख दल बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। पहले सपा ने यह सीट छोड़ दी तो अब सत्ताधारी भाजपा ने भी सहयोगी दल को यह सीट सौंप दी है। जिले की दस में से सात सीटों पर सपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिन तीन सीटों को अब तक पार्टी ने खाली रखा है, उसमें चोपन भी शामिल है। इसके अलावा दुद्धी और पिपरी से कोई प्रत्याशी सपा ने घोषित नहीं किया है। इसके बाद से सबकी निगाह भाजपा के टिकट पर थी, लेकिन अब सत्ताधारी दल ने भी यह सीट निषाद पार्टी को सौंप दी है। इसे लेकर जिले के राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चा है।

सोनभद्र से रुबी, अनपरा से केसी जैन, दुद्धी से कमलेश को टिकट

उम्मीदवारों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए टिकट जारी कर दिए। पार्टी ने ज्यादातर निकायों में पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। रेणुकूट, पिपरी, घोरावल और ओबरा की मौजूदा चेयरमैन को ही भाजपा ने टिकट दिया है। नामों की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित नगर पालिका सोनभद्र से भाजपा ने दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।

ओबीसी महिला के लिए आरक्षित चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से पार्टी के पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव की पत्नी मीरा यादव को टिकट दिया गया है। नवसृजित नगर पंचायत अनपरा से कैलाश चंद सिंधी जैन (केसी जैन) को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। ओबीसी आरक्षण वाले दुद्धी नगर पंचायत से कमलेश मोहन को प्रत्याशी बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डाला बाजार नगर पंचायत से चंद्रावती देवी उम्मीदवार होंगी। इसी तरह रेणुकूट से निशा सिंह, ओबरा से प्राणमति देवी, घोरावल से राजेश कुमार और पिपरी से दिग्विजय सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। यह चारों वर्तमान में भी अपने निकाय से चेयरमैन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed