जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1200 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। सुबह 10 बजे से ही इन केंद्रों पर मरीजों की भीड़ पहुंचने लगी थी। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट दर्द के मरीज ज्यादा रहे।
चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। आरोग्य मेला चकटोडर, कसियापुर, जंगीगंज, सेमराध, करियावां, कटरा, जयरामपुर, लालानगर और डेरवा, महजूदा सहित सभी 20 पीएचसी पर आयोजित किया गया। कसियापुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। उन्हें जांच कर दवाएं दी गईं। संवाद