{"_id":"69a4940fb4789287f2098d09","slug":"up-board-notices-sent-to-9-centre-administrators-for-negligence-in-sending-information-seeking-response-bhadohi-news-c-295-1-svns1028-141711-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : सूचना भेजने में लापरवाही पर 9 केंद्र व्यवस्थापकों को भेजा नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : सूचना भेजने में लापरवाही पर 9 केंद्र व्यवस्थापकों को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कई केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के प्रारुप पर सूचना भेजने में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। संंयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल ने इस मामले में नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दोनों पालियों के विषयों की परीक्षा को पेनड्राइव में वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे की फोटो, उत्तरपुस्तिकाओं और मिसिंग उत्तरपुस्तिकाओं का विवरण बोर्ड के प्रारुप में देने का निर्देश दिया गया है।
लेकिन जिले के कई केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से नियम का अनुपालन न करने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने नोटिस जारी किया है। जवाब मांगा है।
चतुरी शाह इंटर कॉलेज मझवारा, मां सरस्वती इंटर कॉलेज जमालपुर बुलद पहसा, केएनएनपीएन इंटर कॉलेज चोरपाकला, धर्मदेव इंटर कॉलेज हाजीपुर खुरहट, सतनाम एचएसएस कुतुबपुर, शारदा देवी आर्या गर्ल्स इंका मैनुद्दीनपुर लोहाटीकर, एसडीबीएसएस यादव इंटर कॉलेज शेख अहमदपुर, महावीर इंटर कॉलेज कसारा, हैप्पी चिल्ड्रेन हाईस्कूल मिश्रौली सेमरीजमालपुर सहित नौ परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर का कहना है कि बोर्ड के प्रारुप पर सूचनाएं न भेजने की शिकायतें मिली हैं।
नौ परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। उनसे जवाब मांगा गया है। नियम का अनुपालन न करने की स्थिति में केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की जाएगी।