फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   unlock 1.0, market relife

अनलॉक 1.0, गुलजार हुए बाजार

Mon, 01 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
unlock 1.0, market relife
सुबह 10 बजे: अनलॉक वन के पहले दिन गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल में दुकाने खुलने से लगी भीड़। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। चार चरणों के लॉकडाउन में व्यापक पाबंदियों के बाद पांचवें चरण के लॉकडाउन में पहले दिन कई जरूरी सेवाओं में छूट मिलने से जनजीवन पटरी पर आता दिखा। बाजार जहां लोगों की भीड़ से गुलजार रहे, वहीं सरकारी दफ्तरों में कोविड-19 के मानकों के अनुसार काम करते हुए कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला। यद्यपि बाजार में भीड़ बढ़ने से कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के मानक टूटते देखे गए।
विज्ञापन

एक से 30 जून तक घोषित पांचवें चरण के लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को सड़क और रेल यातायात की बहाली के साथ ही जिले के बाजारों में भी रौनक बढ़ी दिखने लगी। भदोही, ज्ञानपुर और गोपीगंज जैसे जिले के प्रमुख नगरों में आवागमन बढ़ गया। इससे कई बार जाम की स्थिति भी बनती रही। दुकानों में खरीदारों का आवागमन पिछले दो महीने के मुकाबले कहीं ज्यादा हो गया था। ब्यूटी पॉर्लर, सैलून, कपड़े आदि की दुकानों में ग्राहकों की आमद बढ़ गई थी। कई दिनों के बाद ज्ञानपुर नगर की व्यस्ततम मिश्रा मार्केट में सोमवार को पहले जैसी भीड़ दिखाई पड़ी। व्यापारी वर्ग का मानना है कि लॉकडाउन के नियमों के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाना भी जरूरी है, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में यूं तो सभी कर्मचारियों के आने का निर्देश दिया गया था, लेकिन पहला दिन होने के कारण पूरी संख्या नहीं पहुंच सकी थी। विकास भवन स्थित कुछ कार्यालयों के अलावा जिलापूर्ति विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ गई थी। जो कर्मचारी कार्यालय पहुंचे थे, वे मॉस्क और सैनिटाइजर आदि का उपयोग कर काम करते देखे जा रहे थे। जिला अस्पताल में भी मरीजों की तादाद बढ़ गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। इसी तरह अन्य कार्यालयों में भी कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed