फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Union Minister welcomed; memorandum submitted regarding the installation of the national flag at the station.

Bhadohi News: केंद्रीय मंत्री का स्वागत, स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने को सौंपा पत्रक

Mon, 14 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Union Minister welcomed; memorandum submitted regarding the installation of the national flag at the station.
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते लोग। स्रोत संगठन
गोपीगंज। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। वे बनारस सुपरफास्ट ट्रेन से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। जहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की और माल्यार्पण कर स्वागत। इसके बाद केंद्रीय मंत्री औराई होते हुए मिर्जापुर चली गईं।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता तेज प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मांग पत्र देकर गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगवाने की मांग की। कहा कि स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज लगने से आमजन में राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना और अधिक प्रबल होगी। ज्ञानपुर रोड एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता हैं। ऐसे में परिसर में तिरंगा स्थापित किया जाना जनहित व राष्ट्रीय हित में आवश्यक है। इस दौरान विश्वजीत पांडेय (बाबा), रविन्द्र यादव, कृष्णा बिंद, केतन बिंद, राहुल बिंदु, आकाश यादव, सर्वेश पांडेय, सुंदर सोनी, गुलाब चंद तिवारी, योगेन्द्र यादव, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed