फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncle Drowns in River Ganges Two Days Before Nephew's Wedding

Bhadohi News: भतीजे की शादी से दो दिन पहले गंगा नदी में डूबे चाचा

Wed, 06 May 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle Drowns in River Ganges Two Days Before Nephew's Wedding
कौलपुर। गोपीगंज कोतवाली के सुजातपुर निवासी हरिओम तिवारी (42) मंगलवार को ज्ञानानंद घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। सात मई को उनके भतीजे की शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए वे मुंबई से घर आए थे।

गोपीगंज कोतवाली के सुजातपुर गांव निवासी हरिओम तिवारी मुंबई में रहते हैं। आगामी सात मई को उनके भतीजे ऋषभ तिवारी की शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए वे दो मई को ही मुंबई से घर आए थे। घर में खुशियों का माहौल था। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। मंगलवार को वे स्नान करने के लिए ज्ञानानंद घाट गए थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग घाट पर पहुंच गए। घाट पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू करा दिया। शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। इस बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। उसने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज शैलेश राय ने बताया कि एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed