फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ujiyar Sarayan bus station set to regain its vibrancy after three decades; awaits inauguration

Bhadohi News: तीन दशक बाद उजियार सरयां बस स्टेशन में लौटेगी रौनक, उद्घाटन का इंतजार

Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ujiyar Sarayan bus station set to regain its vibrancy after three decades; awaits inauguration
बस स्टेशन उजियार घाट।संवाद
नरहीं। करीब तीन दशक से वीरान पड़े उजियार सरयां बस स्टेशन की तस्वीर अब बदलने वाली है। 5.29 करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। अब क्षेत्रीय लोगों को इसके उद्घाटन और बसों के संचालन का बेसब्री से इंतजार है। बस स्टेशन शुरू होने से जहां यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है, वहीं आसपास के दुकानदारों को भी पुराने दिनों की रौनक लौटने की आस जगी है।
विज्ञापन

सरयां के ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी ने बताया कि करीब चार साल पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया था। उनके प्रयास से 5.29 करोड़ रुपये की लागत से इसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ, जो अब पूरा हो चुका है। स्टेशन तैयार होने के बाद लोगों की निगाहें इसके उद्घाटन और बसों के संचालन पर टिकी हैं। एआरएम महेश चंद्र पांडेय ने कहा कि उजियार बस स्टैंड पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसकी सूचना मुख्यालय को दी गई है। हरी झंडी मिलते ही चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed