फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Apprised the Member of Parliament of the problems in Gopiganj town.

Bhadohi News: गोपीगंज नगर की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया

Sun, 18 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Apprised the Member of Parliament of the problems in Gopiganj town.
लालानगर। गोपीगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद और भाजपा नेता कृष्ण कुमार खटाई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के गोपपुर कार्यालय पर नगर और धार्मिक स्थलों के रखरखाव सहित जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही जर्जर सड़कों के निर्माण और ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने नगर के तालाबों को सुरक्षित करने और धार्मिक स्थलों के विकास की मांग की। बताया कि ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये की आय होती है। इसके बावजूद यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ज्ञानपुर रोड से प्रयागराज होते हुए लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन की मांग की गई। वहीं भाजपा सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 21 खरहट्टी मोहाल की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि सड़क इतनी खराब है कि इस पर चलना मुश्किल है। सांसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed