फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis on conducting MLC elections in a fair and transparent manner

Bhadohi News: एमएलसी चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने पर जोर

Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on conducting MLC elections in a fair and transparent manner
ज्ञानपुर। एमएलसी चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेकट्रेट सभागार में पीठासीन और मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतपत्र से संबंधित कार्यवाही, मतदान कार्मिकों के दायित्व, निर्वाचन सामग्री के उपयोग और मतदान केंद्रों पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 23 पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों के साथ ही सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और 23 माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को समझाते हुए निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझ लें। उन्होंने कहा कि विधान परिषद निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी कार्मिक पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी कार्मिक आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराएं। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 15 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच मतदान स्थलों पर मतदान किया जाएगा। अधिकारियों से कहा कि सभी मतदान स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा लें। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, सफाई, पेयजल, विद्युत और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed