{"_id":"6ad3d285b23c2ae4980b4188","slug":"pet-will-be-held-at-13-centers-with-one-static-magistrate-and-one-sector-magistrate-deployed-at-each-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150183-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 13 केंद्रों पर होगी पीईटी, प्रत्येक पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 13 केंद्रों पर होगी पीईटी, प्रत्येक पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 25 व, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा जिले में निर्धारित 13 केंद्रों पर होगी। दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा होगी। हर पाली में 5664 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह से कुल 33 हजार 984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक और एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को कराई जाएगी। परीक्षा में अब सप्ताह भर से भी कम समय बचा है। केंद्र निर्धारण के बाद डीएम शैलेष कुमार की संस्तुति पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी के साथ तहसीलदार, एसडीएम और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार भी पीईटी के लिए राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि एक पाली में 5664 अभ्यर्थियों समेत कुल छह पालियों में 33 हजार 984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 13 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
जिले में पीईटी के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो केंद्र, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और गोपीगंंज, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, बुनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर और गोपीगंज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, टेंडर हर्ट्स स्कूल घोसिया शामिल हैं।