फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two interstate ganja smugglers arrested, sent to jail

भदोही : पांच क्विंटल अवैध गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two interstate ganja smugglers arrested, sent to jail
Demo pic - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच और पुलिस को बृहस्पतिवार की रात में बड़ी सफलता हाथ लगी। थाने के समीप एक ढाबे के पास से अंतरराज्यीय दो तस्करों को 5.20 कुंतल गांजा संग गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


भदोही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शुक्रवार को ऊंज थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हाइवे पर मादक पदार्थ की बढ़ती तस्करी को रोकने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ की निगरानी में क्राइम ब्रांच और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात करीब 11.39 बजे एक ढाबे के पास क्राइम ब्रांच और ऊंज पुलिस ने एक डीसीएम रोककर जांच की तो उसमें 5.20 कुंतल गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 30 लाख है। 

विज्ञापन

पुलिस ने गांजा तस्कर अंकित पवार निवासी मुजीदाबाद नंगल, थाना डोगर जिला बागपत और शिवनाथ निषाद पुत्र नाहर निषाद निवासी पूरेजंतर मुसाफिरखाना जिला अमेठी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिवनाथ ने बताया कि उसकी एक गैंग है। जिसका लीडर पलटन कुमार निवासी गाजियाबाद करता है। खरीदारी के समय वह विशाखापटनम में मौजूद रहे और उसके बाद गाजियाबाद चले गए। हम लोग माल लेकर गाजियाबाद पहुंचते और उसके बाद बताए स्थान पर पहुंचाते। 

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में गांजे को ऊंचे दाम पर बेचते। डीसीएम और टाटा आईसर की कीमत 15 लाख है। एसपी ने बताया कि कुल 45 लाख की बरामदगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंगलीडर पलटन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तारी करने वाले टीम में स्वाट प्रभारी विनोद कुमार दूबे, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, अखिलेश यादव आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed