{"_id":"5e03a88e8ebc3e8808339726","slug":"two-died-of-cold-bhadohi-news-vns5016980159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से राहत नहीं, शीत से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से राहत नहीं, शीत से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार सुबह भी कोहरे की मार से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन गलन के आगे वह बेअसर दिखा। बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। ठंड की चपेट में आने से अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई।
करीब एक पखवाड़े से पड़ रही ठंड दिन- ब- दिन बढ़ती जा रही है। गलन के साथ हल्की हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से शाम तक लोग ठंड से बचने की जुगत में अलाव के सामने बैठे रहते हैं। कड़ाके की ठंड के मद्देनजर प्रशासन ने 31 दिसंबर तक 12वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका, नगर पंचायत की ओर से जलाए जा रहे अलाव नाकाफी हो रहे हैं।
मंगलवार शाम को गोपीगंज नगर के सदर महाल निवासी दिलीप गुप्ता (46) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मंगलवार शाम को ईंट- भट्ठे पर किसी काम से गए थे। वहां से लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले वाराणसी के एक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दुर्गागंज के हरदुआ गांव में ठंड लगने से सुरेश चंद्र मौर्य (85) की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह वह खेत देखने के लिए गए, वहां से लौटने के बाद तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई।