फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two brothers arrested for stealing 13 mobile phones, cash and jewelery from trains

Bhadohi News: ट्रेनों से 13 मोबाइल, नकदी-जेवर चुराने वाले दो भाई गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested for stealing 13 mobile phones, cash and jewelery from trains
मुरादाबाद। मसूरी एक्सप्रेस व पंजाब मेल एक्सप्रेस से 13 मोबाइल, गहने व नकदी चुराने वाले दो सगे भाइयों को जीआरपी व आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भोला व अजूबा भदोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। चोरों के पास से करीब 2.38 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपियों ने ये सामान चार जुलाई से 24 जुलाई के बीच ट्रेनों से चुराया। दोनों भाइयों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे मुरादाबाद से गजरौला व नजीबाबाद के बीच ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देते थे। किसी भी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ जाते थे और रात में दो से सुबह चार बजे के बीच सोते हुए यात्रियों का सामान चोरी करते थे।
विज्ञापन

आरपीएफ के कमांडेंट शानमुग वडिवेल एस ने बताया कि भोला के पास से 1.05 लाख के सात मोबाइल, 35 हजार रुपये कीमत की चेन व 4210 रुपये नकद मिले, जबकि अजूबा के पास से 90 हजार रुपये के छह मोबाइल व 3860 रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed