फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traveler disturbed by arbitrariness

रोडवेज बस चालकों की मनमानी से यात्री परेशान

Thu, 19 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traveler disturbed by arbitrariness
औराई। यात्रियों की विशेष मांग पर करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार हुए बस स्टेशन और राजमार्ग के स्टैंड पर रुकने के बजाय चंद रुपये के चाय-नाश्ते के लिए इन दिनों यात्री रोडवेज बस चालकों की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं। लापरवाही को रोकने में यातायात निरीक्षक समेत जोनल कार्यालय वाराणसी के अधिकारी भी सफल नहीं हो पा रहे हैं। बताया जाता है कि जब तक स्टेशन का निर्माण हो रहा था तब तक चालक-परिचालक वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, जौनपुर आदि क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाली बसों को सर्विस लेन पर ही रोककर जाम का झाम बढ़ाया जा रहा था। जब से फ्लाई ओवरब्रिज चालू होते ही बसें न स्टेशन जा रही हैं और न निर्धारित स्टैंड पर रुक रही है। सीधे ब्रिज पर बसों को रोक चालक विवाद खड़ा कर ले रहे हैं। न चाहकर भी यात्री परिवार सहित एक-एक किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। कभी-कभी चालक की मनमानी से बड़ा विवाद होते-होते टलता है। यात्री राजकुमारी, विनीता देवी, प्रमिला देवी, गुड्डी देवी, देविका पांडेय, श्याम कुमारी, कड़ेदीन, प्रमोद कुमार, नीरज सिंह आदि ने आरोप लगाया कि औराई चौराहे से पूर्व और पश्चिमी छोर पर एक दर्जन से अधिक चलने वाले चाय-नाश्ता दुकान संचालक बस के चालक-परिचालक को मुफ्त में नाश्ता कराने का लालच दिए रहते हैं उसी के कारण जल्दबाजी लगी रहती है। जबकि दुकानदार यात्रियों से दोगुने दाम वसूल कर सामान उपलब्ध कराते हैं। इस संबंध में राजेंद्र दूबे, श्याम मिश्रा, मोहन सिंह, रामआषिश मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ला, सदानंद दूबे, दशरथ सोनकर, राजेश दूबे, विनय श्रीवास्तव, मिठाईलाल आदि लोगों ने परिवहन कार्यालय वाराणसी के उच्चाधिकारियों से जांच कर बसों को निर्धारित स्टैंड पर रोकवाने और मनमानी हो चुके चालकों के खिलाफ सख्ती आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed