फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tika Utsav begins, 11,000 children to be vaccinated

Bhadohi News: टीका उत्सव शुरू, 11 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण

Tue, 02 Dec 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tika Utsav begins, 11,000 children to be vaccinated
ज्ञानपुर। जिले में 31 दिवसीय टीका उत्सव अभियान की शुरुआत सोमवार को सीएमओ कार्यालय से हुई। टीकाकरण अभियान में छूटे पांच साल तक के 11829 बच्चों को पेंटा प एमआर का टीका उत्सव के तहत लगाया जाएगा। जिले में 1400 आशाकर्मी घर घर जाकर बच्चों को चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना एएनएम को देंगी। एएनएम बच्चों को टीका लगाएंगी। उसकी रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। सीएमओ डॉक्टर एसके चक ने बताया कि जिले में अप्रैल से 30 नवंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया गया था। 63732 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य था। अभियान के दौरान 51903 बच्चों का टीका लगाया गया था। 11829 बच्चे टीका से वंचित रह गए थे। अभियान के दौरान ये बच्चे घर पर नहीं मिले थे। अब इन्हें टीका उत्सव के तहत टीका लगाया जाएगा। माइक्रो प्लान के अनुसार ही टीकाकरण होगा। डिप्थीरिया, टेटनेस, पोलियो, खसरा, रूबेला, बाल्यावस्था में होने वाले क्षयरोग, डायारिया, हेपेटाइटिस बी, मेनिनजाइटिस और हीमोफिलस एन्फ्लुएंजा टाइप बी आदि बीमारियों से बचाव के लिए एमआर वन, एमआर द्वितीय, पेंटा वन, पेंटा द्वितीय टीका लगाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले एएनएम, आशा पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed