{"_id":"5eee42d28ebc3e4325012c8d","slug":"three-animals-death-due-to-current-bhadohi-news-vns5312831172","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से तीन छुट्टा पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से तीन छुट्टा पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री छुट्टा पशुओं के लिए जगह जगह पशु आश्रय स्थल बनवा रहे हैं तो दूसरी ओर प्रशासन छुट्टा पशुओं के जीवन को लेकर गंभीर नहीं है। इसी के चलते शनिवार को नगर की सड़कों पर घूम रहे तीन छुट्टा पशुओं की करेंट लगने से मौत हो गई। लोगों ने बताया कि दो दिन से हो रही बारिश के चलते काजीपुर रोड स्थित विद्युत पोल में करंट उतरने लगा था जिसके संपर्क में आने से शनिवार को दो छुट्टा पशुओं की मौत हो गई। तीसरे पशु की मौत जानू शहीद रोड पर हुई।
बारिश के मौसम में खंभों में करेंट उतरने की समस्या नई नहीं है। नगर के काजीपुर रोड पर स्थित विद्युत पोल में करंट उतरने के कारण उसकी जद में तीन छुट्टा पशु आ गए। इसको लेकर लोगों में रोष है। हादसे को विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जानवरों की मौत हुई है। उनके स्थान पर किसी आदमी की भी जान जा सकती थी। अगर विभाग न चेता तो आगे और भी हादसे हो सकते हैं। लोगों ने जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से नगर के स्टेशन रोड, पीरखांपुर रोड, काजीपुर, जलालपुर, बाजार सरदार खां, चौरी रोड, स्टेशन रोड, निजामपुर, मर्यादपट्टी आदि में जर्जर खंभों और तारों को बदलवाने की मांग की है।