फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves broke house locked five months stole goods worth lakhs made wedding jewelry and household items FIR

भदोही: नवंबर में होने वाली शादी के जेवर ले गए चोर, पांच माह से बंद मकान को बनाया निशाना; परिवार में मायूसी

Thu, 03 Sep 2026 07:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 07:05 PM IST
सार

जिले के नेवादा रोही गांव में पांच माह से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो सोने की चेन, झुमके, बालियां, चांदी के जेवर, सात पायल और 75 हजार रुपये समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। मकान में नवंबर की शादी के लिए सामान जुटाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Thieves broke house locked five months stole goods worth lakhs made wedding jewelry and household items FIR
सुरियावां थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरियावां थाना क्षेत्र के नेवादा रोही गांव में बुधवार रात पांच माह से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवरात और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ओम प्रकाश पांडेय ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि उनके छोटे भाई अशोक कुमार पांडेय परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में सूरत, गुजरात में रहते हैं। उनका मकान मार्च से बंद था। बुजुर्ग मां रोजाना पूजा-पाठ के लिए मकान पर आती थीं। परिवार में नवंबर में शादी होनी है, जिसके लिए धीरे-धीरे जरूरी सामान जुटाया जा रहा था।

विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, दो सितंबर की रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर में रखी दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, चांदी की हाफ पेटी और फुल पेटी, सात पायल और 75 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरों ने घर में रखे पीतल के तीन परात, दो बटुए, हंडा, कलश और खोरा भी नहीं छोड़ा।

इसके अलावा चोर महंगी साड़ियां और तेल, साबुन व श्रृंगार सामग्री से भरा बक्सा भी उठा ले गए। सुबह मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पीड़ित ने पुलिस से घटना की गंभीरता से जांच कराने, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, चोरी गया सामान बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed