फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Thatched shelters collapsed three locations injuring woman two children sun appeared after three days

भदोही: तीन जगह मड़हे गिरे, दो बच्चे समेत महिला हुई घायल, तीन दिन बाद हुए सूर्यदेव के दर्शन; उमस का भी अहसास

Thu, 03 Sep 2026 09:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 09:31 PM IST
सार

जिले में तीन दिन तक हुई बारिश का असर अब सामने आने लगा है। अलग-अलग स्थानों पर तीन मड़हे गिर गए, जिससे तीन लोग घायल हुए। चौरी में टीनशेड गिरने से दो बच्चों और एक महिला को चोट आई। हालांकि, तीन दिन बाद बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए। बारिश थमने के बाद मौसम में उमस का भी अहसास हुआ।

विज्ञापन
Bhadohi Thatched shelters collapsed three locations injuring woman two children sun appeared after three days
भरभराकर गिरी थी दीवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

ज्ञानपुर जिले में तीन दिनों की बारिश का असर बृहस्पतिवार को देखा गया। जिले में तीन जगहों पर लोगों के रिहायशी कच्चे मकान बारिश के कारण धराशाई हो गया। चौरी के महुआ गांव में टीनशेड गिरने से तीन लोग घायल हो गए। इसी तरह ऊंज व मोढ़ इलाके में कच्चा मकान गिर गया। जिससे लोगों की गृहस्थी प्रभावित हुई। बृहस्पतिवार को तीन दिन बाद सूर्यदेव के दर्शन नसीब हुए। बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में दुश्वारियां बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन




जिले में बीते तीन दिनों तक रिकार्ड बारिश हुई। 31 अगस्त और एक सितंबर को जहां 100 एमएम से अधिक बरसात हुई। वहीं बुधवार को भदोही क्षेत्र में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखी गई। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं तापमान घटकर 29 डिग्री तक पहुंच गया। 

विज्ञापन

तीन दिनों तक लगातार बारिश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह भी मौसम बादलों से भरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान थोड़ा साफ हुआ और तीन दिन के बाद भगवान भास्कर के दर्शन नसीब हुए। बारिश का असर बृहस्पतिवार को देखा गया। चौरी के महुआ गांव में राजीव यादव का कच्चा टीनशेड गिर गया। जिससे नीचे दबकर उनके बच्चे आदर्श (14) व आरुषि (16) और बड़ी माता सीता देवी (65) टिन चोटिल हो गई। 

टीनशेड गिरने की आवाज सुन परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर चौरी बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उसमे रखा साइकिल, चारपाई, तख्ता, पंखा, कांटा कल सहित अन्य सामानों की क्षति हुई है। इसी तरह ऊंज के कुरमैचा गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता का रियायसी मकान भारी बारिश मे गिर गया। जिसमें रखा सामान दब कर नष्ट हो गया। वहीं सुरियावां ब्लॉक के बगही में राजेंद्र प्रसाद गौतम का रिहायसी खपड़ैल घर गिर गया। जिसमें गृहस्थी का सामान, अनाज बिस्तर दब गया।

ग्रामीण इलाकों में दुश्वारियां बरकरार, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहा। इस बीच बारिश तो नहीं हुए, लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम गुलजार रहा, लेकिन शाम होने के साथ ही लोगों को उमस ने थोड़ा परेशान किया। वहीं दूसरी तरफ तीन दिन की बारिश का असर ग्रामीण अंचलों में बरकरार रहा। औराई के सायर गांव में बारिश का पानी निकासी न होने से जमा रहा। इसी तरह सुरियावां के कई मोहल्लों और गांवों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। यहीं हाल अभोली, दुर्गागंज, वहिदानगर, सीतामढ़ी समेत अन्य इलाकों में देखा गया। बारिश से हुए जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश न होने तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 30 डिग्री देखा गया। बताया कि आगामी दिनों में बूंदाबादी का असर बना रहेगा। - डॉ. अजय कुमार, प्रभारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, बेजवां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed