फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three accused including two policemen arrested in illegal extortion

Bhadohi News: अवैध वसूली में दो पुलिसकर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three accused including two policemen arrested in illegal extortion

विज्ञापन


कौलापुर । गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास एक ढाबे से वसूली के आरोप में पुलिस ने रविवार को हंडिया थाने के दो पुलिसकर्मियों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी भाग गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ढाबा संचालक राकेश बाजपेयी के अनुसार, शनिवार को एक वाहन से चार युवक पहुंचे और ढाबे का वीडियो बनाते हुए बताया कि वे लखनऊ से जांच करने आए हैं। युवकों ने ढाबे में अवैध काम होने का आरोप लगाया और धमका कर एक लाख रुपये मांगे। घबराए ढाबा संचालक ने 55 हजार रुपये दे दिए। कहा कि बाकी पैसे दूसरे दिन देंगे। रविवार को फिर युवक उनके ढाबे पर पहुंचे और 45 हजार रुपये मांगने लगे। आरोप लगाया कि ढाबे में डांस बार का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन




इस बीच, ढाबा संचालक और युवकों के बीच बहस हो गई। किसी ने इसकी सूचना गोपीगंज पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक और तीन युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। जबकि एक युवक फरार हो गया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम आलोक सिंह निवासी सारनाथ वाराणसी, रामप्रकाश यादव निवासी नगरा बलिया और राहुल श्रीवास्तव निवासी जमनियां गाजीपुर बताया। फरार युवक की पहचान गौरव के रूप में हुई। आरोपियों में आलोक व रामप्रकाश हंडिया थाने में पुलिसकर्मी हैं। पुलिस ने राकेश बाजपेयी की तहरीर पर सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबा संचालक से अवैध वसूली की सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो युवक हंडिया थाने के पुलिसकर्मी हैं। सभी के खिलाफ मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed