फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves broke cash, goods worth thousands by breaking lock

ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया नकदी,हजारों का सामान

Wed, 24 Jun 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke cash, goods worth thousands by breaking lock
मोढ़ के देईपुर में चोरी के बाद कमरे में बिखरे सामान। - फोटो : BHADOHI
मोढ़। भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी अंतर्गत कोकलमऊ-देईपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने कमरों ताला तोड़कर 10 हजार नकदी और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे गांव में लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस लिखापढ़ी करने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेमचंद तिवारी बाबा ने चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मकान में किसी के न रहने के कारण चोरों ने रात को अंदर पहुंच कर कई कमरों ताला चटकाते हुए आलमारी, बाक्सों को भी तोड़कर रखे 10 हजार नकदी, सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चांदी के पायल, कपड़े, बर्तन आदि उड़ा दिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुत्री प्रिया निवासी ज्ञानपुर ने अंदर का नजारा देखा तो वह अवाक रह गई। चोरी वाले स्थान पर जुटे लोगों ने आरोप लगाया कि इन दिनों भदोही कोतवाली, थाना सुरियावां, दुर्गागंज क्षेत्रों में आने वाले सीमावर्ती गांवों में चोरों का हौसल इस तरह बढ़ा है कि उन पर थाना, चौकी पुलिस क्या सुबह से रात तक सायरन बजाते हुए चक्रमण कर रही 112 नंबर का भी भय नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed