{"_id":"67e14622dfee0bdcd809b976","slug":"theft-of-26-lakhs-in-bhadohi-thieves-cut-shutter-of-shop-and-ran-away-with-jewellery-police-searched-cctv-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में 26 लाख की चोरी: टोल प्लाजा के पास चोरों ने ज्वेलरी शाॅप को किया खाली, पुलिस ने खंगाले CCTV; रपट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 26 लाख की चोरी: टोल प्लाजा के पास चोरों ने ज्वेलरी शाॅप को किया खाली, पुलिस ने खंगाले CCTV; रपट दर्ज
Mon, 24 Mar 2025 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:18 PM IST
सार
लालानगर टोल प्लाजा के पास चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चोरों ने खंगाली सोने-चांदी की दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: भदोही में कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के पास ज्ञानपुर मोड़ पर बीती रात चोरों ने सर्राफा की दुकान से लाखों का सामान चुरा ले गए। घटना के बाद डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार चोरों ने 26 लाख के माल पर हाथ साफ किया है। टोल प्लाजा जैसे भीड़भाड़ वाली जगह पर चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है।
खमरिया निवासी राहुल सोनी की सराफा की दुकान टोल प्लाजा से ज्ञानपुर की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर स्थित है। रविवार की रात दुकान बंद कर राहुल घर चले गए थे। इस बीच, देर रात चोर शटर उखाड़ कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
पूरे दुकान को खंगालते हुए सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। आसपास के लोगों से चोरी की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे दुकानदार ने इसकी सूचना पीआरबी व गोपीगंज पुलिस को दी। गोपीगंज पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान मे जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित राहुल सोनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि चोरों ने दुकान में रखे 17 किलो चांदी के साथ डेढ़ सौ ग्राम सोने का लगभग 26 लाख का माल चोर उठा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।