फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Zila Panchayat will construct 9 roads at a cost of 1.10 crore.

Bhadohi News: 1.10 करोड़ की लागत से जिला पंचायत बनाएगी 9 सड़कें

Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Zila Panchayat will construct 9 roads at a cost of 1.10 crore.
ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों में एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से नौ सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत की तरफ से इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। ये सड़कें 200 से 500 मीटर लंबी हैं।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगरीय निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख व निर्माण कराती हैं। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। इस बीच जिला पंचायत की तरफ से नौ सड़कों के नवीनीकरण के लिए निविदा जारी की गई है। इन सड़कों पर कुल एक करोड़ 10 लाख रुपये खर्च होंगे। जिन सड़कों पर काम होगा, उनमें भुड़की के सरोज बस्ती मार्ग, भिदिउरा में दलित बस्ती, कुरमैचा में ब्राह्मण बस्ती समेत अन्य मार्ग शामिल हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण के लिए निविदा जारी की गई है। जल्दी ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed