फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The temperature increased by two degrees due to easterly winds.

Bhadohi News: पूरवा हवा चलने से दो डिग्री बढ़ा गया तापमान

Fri, 18 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased by two degrees due to easterly winds.
ज्ञानपुर नगर में बृहस्पतिवार शाम को छाया बादल। संवाद
जिले में बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप रही। शाम को हवा की दिशा बदल गई। इससे तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ से पूरवा हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने दो दिनों तक मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है।
बुधवार को भदोही में एक घंटे बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस भरी गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा। शाम पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इस तरह के मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम होने का खतरा बना रहता है।
इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। किसानों के लिए यह धूप फायदेमंद मानी जा रही है। धान की फसल को इस समय धूप की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि आई। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed