फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The stampede caused by the end of the vaccine

वैक्सीन खत्म होने से मची भगदड़

Tue, 29 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The stampede caused by the end of the vaccine
वैक्सीन के कमी के कारण जिले में मंगलवार को टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ। जिले में दोपहर बाद अधिकतर बूथों पर वैक्सीन खत्म हो गई, जिससे टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर लौटाया। कई जगहों पर स्वास्थ्यकर्मियों और टीका के लिए पहुंचे लोगों में नोकझोंक का मामला सामने आया। गोपीगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के लिए 18 प्लस और 45 प्लस की सैकड़ों की भीड़ कतार में लगी रही। जब टीका खत्म होने का मामला सामने आया तो लोगों में भगदड़ की नौबत पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर परिसर से बाहर निकाला। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडेय ने बताया कि 18 प्लस का 150 और 45 प्लस का 150 वैक्सीन मिला था जिसको 10:30 बजे तक ही लगा दिया गया। इसके बाद कतार में लगे लोग आक्रोशित होकर शोर-शराबा करने लगे। अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री श्रेष्ठदेव मिश्रा ने आरोप लगाया कि सुबह से ही युवा भारी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े थे जब वैक्सीन नहीं थी तो सुबह ही लोगों को मना कर देना चाहिए था। पुलिस बुलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। टीकाकरण में दुर्व्यवस्थाओं को लेकर भी लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस क्रम में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में 200 डोज मिला था वहीं सीएचसी सुरियावां में भी 200 डोज वैक्सीन दिया गया था जिसको दोपहर तक लगा दिया गया। इसके बाद टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों से नोकझोक चलता रहा। यही हाल अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed