फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The scorching sun troubled people's lives due to it

Bhadohi News: तीखी धूप ने किया परेशान, उसम से निकली लोगों की जान

Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun troubled people's lives due to it
तल्ख धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलता नहीं दिख रहा है। जून के पहले सप्ताह में ही तापमान का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को अचानक से एक डिग्री तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। मौसम में बढ़ी तल्खी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जून महीना शुरू होते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप में तीखापन देखने को मिलने लगा है। 10 से 11 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। धूप से बचने के लिए सफर के दौरान लोग रुमाल, गमछे व चश्मा का सहार ले रहे हैं। इन दिनों आर्द्रता में भी इजाफा हुआ है, जिससे उमस बढ़ता जा रहा है। हवा खाने के लिए पंखे के सामने बैठ लोग लाइट कटते ही पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। एक तरफ लू के थपेड़े और दूसरी तरफ उसम लोगों के लिए दोहरी परेशानी बनी हुई है। ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारी पांच मिनट लाइट कटते ही उसम से परेशान हो जा रहे हैं। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जून में अधिकतम तापमान 44 के पार जाने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed