फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The rain became a disaster, the raw house fell

आफत बनी बारिश, गिरे कच्चा मकान

Thu, 09 Jul 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
The rain became a disaster, the raw house fell
बारिश से डीघ के कुरमैचा गांव में डूबी धान की फसल। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में रुक -रुककर हो रही बारिश अब आफत बन गई है। बृहस्पतिवार को दिन में तीन से चार घंटे तक झमाझम बारिश से हर तरफ पानी-पानी हो गया। कई स्थानों पर जल निकासी की सुविधा न होने से जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया। चौरी के कोम गांव में कच्चा मकान गिरने से हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जिले में मानसून मेहरबान है। महीने भर में एक या दो दिन को छोड़कर आए दिन बारिश हो रही है। जिससे औसत से करीब चार गुना अधिक बारिश हो चुकी है। शुरूआती दौर में धान की रोपाई के लिए बारिश मुफीद रही, लेकिन अब कच्चे घर सीलन से गिरने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बाजार समेत अन्य मोहल्लों में पानी भर गया।
विज्ञापन

गोपीगंज, सुरियावां, मोढ़, कस्तूरीपुर समेत अन्य बाजारों में भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया। चौरी संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के कोम गांव में राधेश्याम सरोज और विवेक सरोज का संयुक्त कच्चा मकान बारिश से गिर गया। मिट्टी गिरने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। सपा नेता सुरेश यादव ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। ऊंज संवाददाता के अनुसार, कुरमैचा गांव में नाला न बनने से ताल में बोई जाने वाली सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। सितंबर 2019 में मूसलाधार बारिश के कारण नष्ट फसल का अब तक मुआवजा न पाने वाले किसानों की परेशानी फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सांसद रमेश बिंद ने मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक वह नहीं बन सका। जिससे अब खरीफ सीजन की फसल भी नष्ट हो सकती है। किसान रामविलास यादव, धनीशंकर बिंद, मेघनाद बिंद, दीनानाथ यादव, राकेश चतुर्वेदी, रजवंत यादव, शोभनाथ यादव, पंधारी बिंद, कृपाशंकर बिंद, बुधिराम बिंद, लालता बिंद आदि ने प्रशासन से मुआवजे दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed