फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The police station chief is present when the accused escapes from the police station.

Bhadohi News: थाने से आरोपी के भागने पर थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The police station chief is present when the accused escapes from the police station.
चौरी। थाना परिसर से चोरी के आरोपी के भागने के मामले में थानाध्यक्ष रमेश कुमार पर कार्रवाई की गाज गिर गई। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय कार्रवाई से थाने में हलचल बढ़ गई है। चौरी थाने की जिम्मेदारी राजेश कुमार सिंह को दी गई है। नए थानेदार के लिए फरार चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी और पूर्व की चोरी की घटनाओं का खुलासा किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस ने शुक्रवार को चौकी क्षेत्र से मारपीट समेत अन्य मामलों के आरोपित राजकुमार यादव समेत चार युवकों को हिरासत में लिया था। शनिवार की सुबह लघुशंका के बहाने राजकुमार यादव बाहर निकला और दौड़ते हुए भाग निकला। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, वह काफी दूर जा चुका था। पुलिसकर्मियों ने भी उसका पीछा किया लेकिन वह पुलिस से तेज भाग निकला और पकड़ में नहीं आया। अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि चोरी के आरेापी के भागने के साथ कुछ अन्य मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed