फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The inspector suspended, CO Bhadohi will investigate

दारोगा निलंबित, जांच करेंगे सीओ भदोही

Thu, 01 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The inspector suspended, CO Bhadohi will investigate
ज्ञानपुर। सोशल मीडिया पर बुधवार की शाम उप निरीक्षक के रिश्वत वाले वीडियो के मामले में आखिरकार कार्रवाई हो गई। दरोगा दिलशाद खान को बृहस्पतिवार को एसपी रामबदन सिंह ने निलंबित कर जांच सीओ भदोही को सौंप दी।
विज्ञापन

मारपीट से लेकर जमीन के विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस महकमा अक्सर सवालों में घिरती रहती है। ज्यादातर मामलों में लोगों को न्याय नहीं मिल पाता। तालमेल बिठाने वालों के लिए नियम और कानून सभी खुद ब खुद बन जाते हैं। ऐसे ही एक जमीन विवाद सुलझाने के लिए उप निरीक्षक ज्ञानपुर दिलशाद खान ने पीड़ित से पांच हजार का रिश्वत मांगी। वायरल वीडियो में ग्रामीण उप निरीक्षक से काम न होने पर अपने पैसे की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसपी रामबदन सिंह ने तत्काल उप निरीक्षक को निलंबित कर जांच सौंप दी। यह इकलौता मामला नहीं है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उप निरीक्षक का संलिप्तता दिखी। उसके आधार पर उप निरीक्षक को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed