{"_id":"686eb877c0ffb92f770e5ef5","slug":"the-auditorium-will-be-equipped-with-modern-facilities-after-spending-70-crores-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-128644-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 70 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 70 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां में 70 करोड़ की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम में मीटिंग हॉल के अलावा केबिन और कार्यक्रम के लिए एक मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही प्रशासन की स्वीकृति मिलेगी। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से ही कार्यों में तेजी आई है। जिलाधिकारी शैलेश कुमार खुद विकास परियोजनाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में आधुनिक ऑडिटोरियम की स्वीकृति प्रदान की थी। सीएम की घोषणा के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ऑडिटोरियम का सर्वे किया गया।
जिसके बाद जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने इसे शासन को भेज दिया है। करीब 70 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आधुनिक ऑडिटोरियम में मीटिंग हॉल, कार्यक्रम या संगोष्ठी इत्यादि के लिए मल्टीपर्पज हॉल और बनाया जाना है।
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी प्रमुख सचिव की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि ऑडिटोरियम के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम किया जाएगा।