{"_id":"64bc2a138e7183d25803a3c4","slug":"team-constituted-for-disposal-of-81-applications-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-956-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 81 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 81 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 188 प्रार्थना पत्रों में 66 का निस्तारण किया गय। 81 मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई जबकि 41 को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश थाना प्रभारी और राजस्व विभाग की टीम को दिया गया।
ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह और एएसपी राजेश भारती ने लोगों की समस्याएं सुनी। एडीएम ने कहा कि जमीन से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाए। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े और प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जमीन से संबंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाए। औराई कोतवाली में कुल 20 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम आकाश कुमार की अध्यक्षता में आए फरियादियों की समसयाएं सुनी गई। चौरी थाने में सात प्रार्थना पत्र में तीन का निस्तारण हो सका। ऊंज थाने में सात शिकायतों में तीन निस्तारित किया गया जबकि चार के लिए टीम मौके पर भेजी गई। भदोही कोतवाली में 40 में 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। वहीं 16 समस्याओं के निपटारे के लिए राजस्व व पुलिस टीम को साथ भेजा गया। इसी तरह दुर्गागंज थाने में 16 फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनी। जिसमें सात का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं सुरियावां कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि कोतवाली में 21 में आठ शिकायतों का निपटारा हो सका है। शेष के लिए टीम गठित हैं। वहीं कोईरौना थाने में 14 में पांच मामलों का निपटरा हुआ। एएसपी ने बताया कि सभी नौ थानों में कुल 188 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 66 का निस्तारण कराया गया। 81 प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। 41 प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।