फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suspicious death of married woman, allegation of dowry murder

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 21 Feb 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, allegation of dowry murder
ऊंज थाना क्षेत्र के रघुरामपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को ऊंज थाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने करंट लगने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

विवाहिता के चाचा विजय तिवारी ने थाने में दी तहरीर के माध्यम से बताया है कि रघुरामपुर गांव निवासी अतुल पांडेय की शादी कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव निवासी संजय कुमार तिवारी की पुत्री पूजा के साथ 2019 में हुई थी। शादी के बाद पूजा अपने ससुराल में रहती थी। शनिवार को दिन में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया पानी गर्म करते समय करंट लगने से पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पूजा के चाचा विजय तिवारी ने ऊंज थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर रहे थे। कार न देने पर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पूजा कौर ने बताया तहरीर ले ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed