फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   suspected death of woman

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
suspected death of woman
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासिनी सुशीला (23) पत्नी अनिल कुमार गौतम की मंगलवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन डीघ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन सुशीला को आटो में लादकर सांप काटने का इलाज कराने कछवां स्थित क्रिश्चियन हास्पिटल ले गए। वहां बजी चिकित्सकों ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका अपने पति अनिल के साथ गेहूं के फसल की कटाई करने के बाद घर आई और भोजन के बाद सो गई। बीती रात तीन बजे चक्कर आने और घबराहट की बात बताने पर सुबह पांच बजे डीघ अस्पताल से कछवां तक इलाज कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। परिजन किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जता रहे हैं। वहीं मृतका के मायके ढुढवा धर्मपुरी निवासी परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बता दें कि पिछले वर्ष ही अनिल का विवाह सुशीला से हुआ था और वह गर्भवती थी। सूचना पर कोइरौना चौकी प्रभारी सुशील तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed