फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strict monitoring of examination centres, Commissioner and DM observed the arrangements

Bhadohi News: परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, कमिश्नर और डीएम ने देखी व्यवस्था

Fri, 01 Mar 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Strict monitoring of examination centres, Commissioner and DM observed the arrangements
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। सख्ती के जांच के बाद ही केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को अंदर जानं दिया गया। वहीं, आंतरिक टीम के साथ सचल दस्ते भी चक्रमण करते रहे। बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में 30172 में 28304 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं इंटर के विज्ञान विषय में पंजीकृत 61 छात्रों में 60, जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा में 16362 छात्र में 15546 ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं की विद्यालय के गेट पर जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। हाईस्कूल व इंटर की महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा को देखते हुए सुबह से ही विशेष सक्रियता बरतनी शुरू कर दी गई। केंद्रों पर सख्ती की स्थिति यह रही कि अधिकतर केंद्रों पर विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं की मुख्य गेट पर ही जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि पहली पाली में किसी परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा भी कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी और डीएम गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक कामताराम पाल भी पहुंचे। भारत भारतीय इंटर काॅलेज गोपीगंज में अधिकारियों ने सीसीटीवी के साथ अन्य सुविधाएं देखी। वहीं कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनके एडमिट कार्ड का मिलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed