फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stones on PRV, head constable injured

पीआरवी पर पथराव, हेड कांस्टेबल घायल

Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Stones on PRV, head constable injured
गोपीगंज थाने में घायल हेड कांस्टेबल से बात करते एसपी रामबदन सिंह और एएसपी आरके वर्मा। - फोटो : BHADOHI
लालानगर/कौलापुर। कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर-पुरवां गांव में रविवार को विवाद सुलझाने पहुंची पीआरवी-112 नंबर पुलिस दल पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (47) पुत्र स्व.सरजूनाथ घायल हो गए जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एएसपी एके वर्मा, सीओ कालू सिंह मयफोर्स पहुंचे। घायल हेडकांस्टेबल को अस्पताल भेजा गया, जबकि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव में तालाब और आबादी की जमीन शनिवार की रात में आई आंधी में एक शीशम का पेड़ गिर गया। एक पक्ष के राजमणि पुत्र रामधार और दूसरे पक्ष की फूलदेई पत्नी शिवसेवक पेड़ पर अपना हक जता रहे थे। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत रहने की हिदायत दे रही थी कि एक पक्ष के लोगों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। पीआरवी के जवान राजेश यादव के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। पथराव की खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को हाथ में न लेने की हिदायत देते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed